जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव है। सोमवार को फिलीपींस पेसो $ के मुकाबले 60.8 तक गिर गया।  मार्च से अब तक, इस करेंसी ने अपनी वैल्जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव है। सोमवार को फिलीपींस पेसो $ के मुकाबले 60.8 तक गिर गया।  मार्च से अब तक, इस करेंसी ने अपनी वैल्

जियोपॉलिटिकल तनाव से Asia की करेंसीज टूट रही हैं, Central Banks भी रोक नहीं पा रहे

2026/03/31 16:12
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव है। सोमवार को फिलीपींस पेसो $ के मुकाबले 60.8 तक गिर गया। 

मार्च से अब तक, इस करेंसी ने अपनी वैल्यू में 5% से ज्यादा की गिरावट देखी है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Bangko Sentral ng Pilipinas (BSP) ने कहा है कि उनका करेंसी मार्केट में दखल अभी भी लिमिटेड रहेगा, और इसका फोकस सिर्फ उन बड़ी उतार-चढ़ावों को कंट्रोल करने पर रहेगा, जो मंदी को इफेक्ट कर सकते हैं, ना कि किसी खास लेवल को डिफेंड करने के लिए।

फिलीपींस एशिया की उन इकोनॉमीज में से है जो सप्लाई disruption से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। देश करीब 98% ऑयल Gulf से इंपोर्ट करता है। 

पिछले हफ्ते, BeInCrypto ने रिपोर्ट किया कि President Ferdinand Marcos Jr. ने Executive Order 110 साइन किया, जिसमें नेशनल एनर्जी इमरजेंसी घोषित की गई है। 

हमारे साथ X पर जुड़ें ताजा न्यूज़ तुरंत पाने के लिए

फिलीपींस पेसो और भारतीय रुपये का US Dollar के मुकाबले प्रदर्शनभारतीय रुपया और फिलीपींस पेसो US Dollar के खिलाफ। स्रोत: TradingView

इसी दौरान, भारत का रुपया पहली बार $ के मुकाबले 95 के पार गया और सोमवार को 95.2 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। करेंसी में गिरावट भारत के फाइनेंशियल ईयर में 11% तक पहुंच गई है, जो 2011-12 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है।

यह गिरावट हाल में Reserve Bank of India (RBI) द्वारा अटकलों पर लगाम लगाने के प्रयासों के बावजूद आई है। बैंक ने घोषणा की है कि ऑनशोर फॉरेक्स मार्केट में बैंकों की नेट ओपन पोजिशन अब 10 अप्रैल से हर दिन अधिकतम $100 मिलियन हो सकती है। 

इस नियम के चलते बैंकों को अपनी बुक्स को छोटा करना पड़ रहा है और वे रुपया के खिलाफ एकतरफा बड़े दांव नहीं लगा सकते। हालांकि, यह कदम केवल थोड़े समय की राहत ही दे पाया है। 

Reuters के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने पिछले एक साल में भारतीय इक्विटीज़ में $19 बिलियन से ज्यादा की सेल-ऑफ़ की है, जिसमें मार्च महीने में ऑउटफ्लो ने ऑल-टाइम हाई छू लिया। यह सेल-ऑफ़ तब और तेज़ हो गई जब Middle East में संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ गईं और इससे भारत की इकोनॉमिक वल्नरेबिलिटी को लेकर चिंताएं बढ़ गईं, क्योंकि भारत अपनी एनर्जी की जरूरतों के लिए भारी मात्रा में इम्पोर्ट पर निर्भर है।

Straight of Hormuz अब भी ज्यादातर कमर्शियल ट्रैफिक के लिए बंद है, जिससे दोनों देशों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले हफ्तों में ये देखना होगा कि RBI की पोजिशन कैप्स और BSP का सिलेक्टिव इंटरवेंशन इस स्थिति को कितना संभाल सकते हैं।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और जानिए लीडर्स व जर्नलिस्ट्स की एक्सपर्ट इनसाइट्स

The post जियोपॉलिटिकल तनाव से Asia की करेंसीज टूट रही हैं, Central Banks भी रोक नहीं पा रहे appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्या XRP चुपचाप जमा किया जा रहा है? डेटा बताता है कि बुल्स पोजिशन ले रहे हो सकते हैं

क्या XRP चुपचाप जमा किया जा रहा है? डेटा बताता है कि बुल्स पोजिशन ले रहे हो सकते हैं

CryptoQuant विश्लेषक Darkfost के अनुसार, XRP कमजोर altcoin बाजार में सबसे स्पष्ट संचय संकेतों में से एक दिखा सकता है, जिन्होंने वृद्धि की ओर इशारा किया
शेयर करें
NewsBTC2026/03/31 17:00
Polymarket को टक्कर देने आया नया प्रतिद्वंदी, Binance Wallet कर रहा prediction markets की टेस्टिंग

Polymarket को टक्कर देने आया नया प्रतिद्वंदी, Binance Wallet कर रहा prediction markets की टेस्टिंग

Binance अपनी Wallet ऐप में BNB Smart Chain प्रोटोकॉल Predict.fun द्वारा पावर्ड एक इन-ऐप prediction market फीचर का बीटा-टेस्ट कर रहा है। यह क्रिप्टो exchange ने
शेयर करें
Beincrypto HI2026/03/31 15:56
ट्रंप के DOJ ने चुपचाप 23,000 आपराधिक मामले क्यों खारिज किए — जिसमें आतंकवाद और धोखाधड़ी शामिल है

ट्रंप के DOJ ने चुपचाप 23,000 आपराधिक मामले क्यों खारिज किए — जिसमें आतंकवाद और धोखाधड़ी शामिल है

पिछले वर्ष पैम बॉन्डी को अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए जाने के बाद शुरुआती दिनों में, न्याय विभाग ने रिकॉर्ड गति से लंबित आपराधिक मामलों को बंद करना शुरू कर दिया
शेयर करें
Alternet2026/03/31 17:42