टोकनाइज्ड गोल्ड मार्केट $6 बिलियन से ऊपर पहुंच चुका है, जो फिजिकल गोल्ड की शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे निवेशक डिजिटल इन्फ्रास्टोकनाइज्ड गोल्ड मार्केट $6 बिलियन से ऊपर पहुंच चुका है, जो फिजिकल गोल्ड की शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे निवेशक डिजिटल इन्फ्रास्

Gold की वोलैटिलिटी के बावजूद Tokenized Gold ने $6 बिलियन की बढ़त बनाई

2026/02/13 17:59
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

टोकनाइज्ड गोल्ड मार्केट $6 बिलियन से ऊपर पहुंच चुका है, जो फिजिकल गोल्ड की शॉर्ट-टर्म वोलैटिलिटी के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है।

जैसे-जैसे निवेशक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए हार्ड असेट्स में एक्सपोजर तलाश रहे हैं, टोकनाइज्ड गोल्ड ब्रॉडर डिजिटल असेट मार्केट का सबसे तेजी से बढ़ता सेगमेंट बन चुका है।

Tokenized Gold मार्केट $6 Billion के पार पहुँचा

Dune के डेटा के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक टोकनाइज्ड गोल्ड का कुल मार्केट कैप $2 बिलियन से ज्यादा बढ़ चुका है। प्रेस टाइम पर, यह सेक्टर $6.12 बिलियन पर पहुंच गया था।

अब डिजिटल टोकन को सपोर्ट करने के लिए 1.2 मिलियन औंस से ज्यादा फिजिकल गोल्ड कस्टडी में लॉक है, जो ब्लॉकचेन बेस्ड बुलियन के लिए बढ़ती डिमांड को दर्शाता है।

टोकनाइज्ड गोल्ड मार्केटटोकनाइज्ड गोल्ड मार्केट। स्रोत: Dune

Tether Gold (XAUT) अभी भी इस मार्केट में डोमिनेंट प्लेयर है, जिसका मार्केट कैप $3.5 बिलियन है। यह पूरे टोकनाइज्ड गोल्ड मार्केट का आधे से ज्यादा हिस्सा कवर करता है। 

Token Terminal के डेटा के अनुसार, पिछले एक महीने में इसका मार्केट कैप 50% से ज्यादा बढ़ा है। Tether के CEO Paolo Ardoino ने पहले कहा था कि कंपनी पूरे इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो का 10–15% गोल्ड एक्सपोजर बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। 

कंपनी ने अपने गोल्ड अक्यूम्यूलेशन स्ट्रैटेजी को काफी तेज कर दिया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीस, कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे सॉवरेन बायर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। 2025 की लास्ट क्वार्टर में, Tether ने अपने फंड एक्सपोजर में 27 मीट्रिक टन गोल्ड जोड़ लिया।

इसके अलावा, Tether ने कीमती धातुओं के प्लेटफार्म Gold.com में $150 मिलियन की स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट की है। इस डील से Tether को कंपनी में लगभग 12% ओनरशिप मिली है। 

यह पार्टनरशिप Tether को Gold.com के प्लेटफार्म पर XAUT को इंटीग्रेट करने की सुविधा देगी। इस कोलैबोरेशन का मकसद “डिजिटल और ट्रेडिशनल दोनों डिस्ट्रिब्यूशन चैनल्स के जरिए गोल्ड तक एक्सेस बढ़ाना” है।

अपने विस्तार के प्रयासों के अलावा, Tether ने Scudo नामक एक measurement unit भी लॉन्च की है, जो 1/1,000 XAUT (Gold Ounce) के बराबर है।

Paxos द्वारा जारी PAX Gold (PAXG) $2.3 बिलियन के मार्केट कैप के साथ इस सेक्टर में दूसरे स्थान पर है, जिसमें पिछले महीने में 33.2% की बढ़त रही है। XAUT और PAXG मिलकर tokenized गोल्ड इकोसिस्टम की अधिकांश activity के लिए जिम्मेदार हैं।

Gold प्राइस रिकॉर्ड हाई के बाद दिखी उतार-चढ़ाव

इस बीच, tokenized गोल्ड का बढ़ना उसी समय हुआ है जब गोल्ड रिकॉर्ड रैली पर है, और हाल के सत्रों में इसमें काफी वोलाटिलिटी देखी गई है।

मार्केट डेटा के अनुसार, 29 जनवरी को गोल्ड ने $5,602 प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई छूने के बाद तेज करेक्शन दिखाया और 2 फरवरी को $4,402 के लो तक गिर गया।

इस गिरावट के बाद, प्राइस में आंशिक रिकवरी देखी गई, लेकिन कल फिर से बेचने का दबाव बढ़ गया। BeInCrypto ने पहले रिपोर्ट किया था कि स्पॉट गोल्ड 3% से ज्यादा और सिल्वर 10% से भी ज्यादा गिर गया, जिसमें बढ़ते आर्थिक तनाव की बड़ी भूमिका रही।

गोल्ड प्राइस परफॉर्मेंसगोल्ड प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

इस लेख के लिखे जाने तक, गोल्ड $4,967 प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 1.21% ऊपर है।

The post Gold की वोलैटिलिटी के बावजूद Tokenized Gold ने $6 बिलियन की बढ़त बनाई appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

मुख्य अंतर्दृष्टि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाज क्रिप्टो स्कैमर्स का नवीनतम निशाना बन गए हैं। रॉयटर्स ने इसकी रिपोर्ट की, जिसमें समुद्री क्षेत्र से एक अलर्ट का हवाला दिया गया
शेयर करें
Themarketperiodical2026/04/22 22:37
नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

संक्षेप में NASA का आर्टेमिस II 1 अप्रैल, 2026 को लॉन्च हुआ, जो चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर भेज रहा है। दल लगभग 700,000 मील की यात्रा करेगा — जो इससे भी अधिक दूर है
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:30
SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI की 10 अरब की हार्ड कैप टर्मिनल मुद्रास्फीति को समाप्त करती है, जो इसे आज के अधिकांश Proof-of-Stake ब्लॉकचेन नेटवर्क से अलग करती है। पूर्व-आवंटित से प्राप्त स्टेकिंग पुरस्कार
शेयर करें
LiveBitcoinNews2026/04/22 22:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!