नोट्स
कृपया ध्यान दें कि प्राइस में असामान्य अस्थिरता और अस्थिर मार्केट शर्तों के तहत, सिस्टम मार्केट की स्थिरता बनाए रखने के लिए और भी उपाय करेगा, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:
1. अधिकतम लीवरेज का समायोजन.
2. अलग-अलग टियर के लिए पोज़ीशन लिमिट का समायोजन.
3. अलग-अलग टियर के मेंटेनेंस मार्जिन रेश्यो का समायोजन.
लिक्विडेशन क्या होता है?
लिक्विडेशन तब होता है, जब आपका नुकसान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और प्लेटफ़ॉर्म आपकी पोज़ीशन को अपने आप क्लोज़ कर देता है.
लीवरेज में आप दरअसल एक बड़ी पोज़ीशन ओपन करने के लिए फ़ंड उधार ले रहे होते हैं. अगर मार्केट आपके लिए विपरीत दिशा में जाता है और आपका नुकसान बढ़ता जाता है, तो इससे पहले कि आपके अकाउंट का बैलेंस शून्य से कम हो जाए, सिस्टम आपकी पोज़ीशन को क्लोज़ करके उधार लिए गए फ़ंड को बचाने के लिए ज़रूरी कदम उठाता है.
संक्षेप में, लिक्विडेशन वह प्रक्रिया होती है, जिसमें सिस्टम, अपर्याप्त मार्जिन के कारण आपकी पोज़ीशन को अपने आप क्लोज़ कर देता है.
उदाहरण:
मान लीजिए कि आप 25x लीवरेज पर 8,000 USDT के एंट्री प्राइस के साथ BTCUSDT परपेचुअल फ़्यूचर्स के 10,000 कॉन्ट्रैक्ट की लॉन्ग पोज़ीशन ओपन करते हैं. (मान लीजिए कि यह ट्रेड 0.5% मेंटेनेंस मार्जिन रेट के साथ पहले जोखिम स्तर में आता है.)
· मेंटेनेंस मार्जिन = 8,000 × 10,000 × 0.0001 × 0.5% = 40 USDT
· पोज़ीशन मार्जिन = (8,000 × 10,000 × 0.0001) / 25 = 320 USDT
· लिक्विडेशन प्राइस = (40 − 320 + 8,000 × 10,000 × 0.0001) / (10,000 × 0.0001) = 7,720 USDT
मतलब अगर आपने BTC को 25x लीवरेज के साथ 8,000 USDT पर खरीदा था, तो BTC के 7,720 USDT तक गिरने पर आपकी पोज़ीशन लिक्विडेट हो जाएगी.
लिक्विडेशन के बारे में और जानने के लिए MEXC लर्न पर जाएँ.
आम सवाल
मेंटेनेंस मार्जिन रेट (MMR) वह न्यूनतम मार्जिन प्रतिशत होता है, जो किसी पोज़ीशन को ओपन रखने के लिए ज़रूरी होता है. अगर आपका मार्जिन बैलेंस इस स्तर से नीचे गिर जाता है, तो आपकी पोज़ीशन का लिक्विडेशन हो सकता है. MEXC पर हर ट्रेडिंग पेयर का अपना अलग MMR होता है, जो जोखिम स्तर और पोज़ीशन के साइज़ पर निर्भर करता है.